मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: शोतोकान चिकारा कराटे एसोसिएशन मेरठ के तत्वावधान में रविवार को सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, लोहियानगर में मेरठ जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा आनंद रहीं, जबकि डॉ. तरुण गोयल, अजय भारद्वाज और गौरव शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील कुमार रहे। प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, अमेरिकन किड्ज शास्त्रीनगर ने द्वितीय तथा इंटरनेशनल शोटोकान कराटे यूनियन इंडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Motihari News: कराटे प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...