मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: रविवार देरशाम हापुड़ स्थित निजी फैक्ट्री में करंट लगने से फलावदा क्षेत्र निवासी राजपाल उर्फ छोटू की मौत हो गई। बताया गया कि राजपाल उर्फ अपने साथी के साथ कमरे पर मौजूद था। इसी दौरान दोनों 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गए। हादसे में राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। फलावदा निवासी राजपाल उफ छोटू हापुड़ की निजी फैक्ट्री में काम करता था और वहीं अपने साथी के साथ कमरे पर रहता था। बताया जा रहा है कि कमरे के पास से 11 हजार की लाइन गुजर रही थी। दोनों बिजली की लाइन से बचने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित लोगों को दी। गंभीर रूप से झुलसे राजपाल को ...