मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: सोलर पैनल लगाते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक पाइप उठाकर दूसरी तरफ रख रहा था, इसी बीच वह लाइन से टच हो गया। युवक के शरीर में करंट दौड़ा और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ईदगाह रोड निवासी 21 वर्षीय जुनैद पुत्र जाहिद कालंद चुंगी पर ई-रिक्शा रिपेयरिंग का काम करता था। शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोस की एक दुकान पर सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा था। जुनैद वहां सोलर पैनल का काम देखने लगा। इसी बीच उसने एक पाइप उठाया, जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस...