Meerut News: करंट की चपेट में आए गोशाला कर्मचारी की मौत, हंगामा
मेरठ, अगस्त 17 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता परतापुर क्षेत्र के बराल गांव स्थित कान्हा उपवन गोशाला में हरा चारा काटते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दस दिन तक अस्पताल में उपचार के बाद कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की।बराल गांव निवासी अंकज प्रजापति पुत्र सुभाष कान्हा उपवन गोशाला में साफ-सफाई और हरा चारा काटने का काम करता था। कुछ दिन पहले वह चारा मशीन से चारा काट रहा था। इसी दौरान जनरेटर के तारों से जमीन पर जमा पानी में करंट उतर गया। पानी के संपर्क में आते ही अंकज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गोशाला में मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.