Meerut News: कम बर्फी देने पर हलवाई और ग्राहक में बीच सड़क घमासान
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: गंगानगर। कसेरू बक्सर चौराहे के पास बर्फी कम देने का विरोध करने पर तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने दुकान से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करते हुए घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। वहीं दुकानदारों द्वारा की गई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कसेरू बक्सर निवासी योगेश कुमार की कसेरू बक्सर चौराहे के पास अनी स्वीट्स एंड जलेबी कॉर्नर के नाम से दुकान है। गुरुवार सुबह गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी प्रिंस अपने दो साथियों आदित्य और योगेश के साथ दुकान पर बर्फी लेने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों से मिठाई का वजन कम होने और रेट अधिक लगाए जाने की बात कही। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा कि दुकान पर मौजूद कर्मचारी दीपांशु और आदित्य ने दबंगई दिखाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.