Meerut News: कमिश्नर बोले, अब सीएम ग्रिड से बनेगी घंटाघर-रेलवे रोड
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: शहर के सबसे अहम और व्यस्त मार्ग माने जाने वाले रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर तक की सड़क की पिछले 15 माह से हो रही बदहाली को लेकर व्यापार मंडल तीर्थंकर महावीर मार्ग का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी से मिला। व्यापारियों ने कमिश्नर के समक्ष अपनी गंभीर पीड़ा रखी, जिस पर कमिश्नर ने गहरी चिंता जताते हुए माना कि विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की कमी और प्रशासनिक चूक के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि अब इस सड़क का निर्माण सीएम ग्रिड योजना के तहत कराया जाएगा। साथ ही जब तक सीएम ग्रिड के तहत कार्य शुरू नहीं होता, नगर निगम को फिलहाल सड़क पर अच्छी तरह से पैचवर्क के सख्त निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्तान की भूमिका हिन्दुस्तान ने लगातार दस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.