मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: कमिश्नरी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा सवार हेड कांस्टेबल व ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेड कांस्टेबल का गाजियाबाद के यशोदा हास्पिटल में उपचार चल रहा है। सिविल लाइन थाने पर हेड कांस्टेबल की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट एक माह बाद दर्ज कराई गई है। घायल हेड कांस्टेबल पंकज कुमार को 2020 में उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजीपी गोल्ड मेडल मिला था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी कार व चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। रिजर्व पुलिस लाइन निवासी हेड कांस्टेबल पंकज कुमार ने बताया कि वर्ष-2021 में ब्रेन स्ट्रोक से उसके दाहिने हिस्से में पैरालिसिस हो गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने फील्ड ऑफिसर की बाइक में मारी टक्कर, गंभीर हालत में इलाज जारी वह चल फ...