Meerut News: कमिश्नरी चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: मंगलवार को भाकियू की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम से बचाने के लिए मेरठ यातायात पुलिस ने सुबह 10.30 बजे से शाम छह बजे तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इस दौरान कमिश्नरी चौराहे से कुटी चौराहे के बीच का मार्ग सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में कमिश्नरी चौराहा और उसके आसपास के रास्तों पर जाने से बचें। असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। माल रोड की तरफ से कमिश्नरी चौराहे की ओर आने वाले वाहन कुटी चौराहे से मवाना रोड होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.