मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: रूहासा गांव में आयोजित दो दिवसीय सईद अख्तर मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी सांई सोनीपत की क्लब रूहासा के खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कांटे के मुकाबले में इम्मू क्लब ने मुकुल क्लब लखावटी को हराकर जीत दर्ज की। बिलाल क्लब रूहासा प्रतियोगिता की रनर अप टीम रही। समापन अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता विजेता, द्वितीय और तृतीय टीम को इनामी राशि भेंट कर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दिन रात्रि मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जमा हुई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता आयोजक रफिओ रिजवी और डा. अंसार रिजवी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे मुख्य अतिथि इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी भानु प्रताप तोमर और इंटरनेशनल खिलाड़ी और ओलंपियन कोच ...