मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: चार दिन पूर्व कपसाड़ गांव के जंगल में हुई गोकशी के आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। जांच पड़ताल में सिवालखास के रहने वाले एक ही परिवार के तीन भाइयों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने रात में दबिश देकर परिवार की महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जिसके चलते एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।जबकि दो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बता दें, चार दिन पूर्व कपसाड़ गांव के जंगल में गोकशी की घटना हुई थी। हिन्दू संगठन व ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में जमकर हंगामा काटा था। अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दावत के लिए प्रतिबंधित पशु का किया वध,पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पकड़े पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो सिवालखास के रहने वाले तीन भाइयों के नाम प...