मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ के छात्र एवं एनसीसी कैडेट आदित्य सोम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य सोम का दिल्ली कैंट में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप-2026 के लिए चयन हुआ है। बता दें, कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ एवं नीलकंठ कॉलेज मोदीपुरम, मेरठ से संचालित थल सेना कैंप के अंतर्गत द्वितीय एवं सीएटीसी-264 कैंप में फायरिंग के लिए 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ से आदित्य सोम पुत्र संबोध कुमार का चयन हुआ। आदित्य सोम के चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार, क्षेत्रवासियों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार सोम और प्रधानाचार्य डॉ. मंजू देवी सहित एनसीसी प्रभारी मुनिराम सिंह, यशपाल सिंह समेत समस्...