मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: छावनी क्षेत्र के कंकरखेड़ा इलाके में स्थित शराब फैक्ट्री वाली सड़क के दिन अब बदलने वाले हैं। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी और गहरे गड्ढों से जूझ रही एक किमी लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का बीड़ा अब सेना ने उठा लिया है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) द्वारा सड़क को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी इस सड़क के निर्माण का सेना और कैंट बोर्ड के अधिकारियों से अनुरोध किया था। कंकरखेड़ा की इस सड़क का उपयोग प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी और वाहन चालक करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। यह भी पढ़ें- Meerut News: सेना बना रही कंकरखेड़ा शराब फैक्ट्री वाली सड़क हाल ही में पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित ...