मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: कंकरखेड़ा के एक होटल के अंदर देह व्यापार कराया जा रहा था। व्हाट्सएप पर युवतियों-महिलाओं की फोटो भेजकर डील होती थी और इसके बाद होटल में लड़कियां परोसी जा रही थीं। इस मामले में नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और छापेमारी कराई। पुलिस ने मौके पर होटल के मैनेजर समेत दिल्ली और गाजियाबाद की चार युवती-महिलाओं को हिरासत में लिया। फिलहाल होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कंकरखेड़ा में योगीपुरम चौकी क्षेत्र में एनएच-58 पर ही ड्रीम होली-डे नाम का होटल है। इसका संचालन रोहित निवासी सतवाई रोहटा कर रहा है, जबकि यहां पर फलावदा के गांव खत्ता निवासी गुलफाम मैनेजर है। इसी होटल में देह व्यापार और सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक की ओर स...