मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने जटोली फाटक के पास हुई मुठभेड़ में महिला से बैग छीनने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कंकरखेड़ा पुलिस रात में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जटोली फाटक से फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर हाईवे चौकी प्रभारी मानविंदर सिंह और कांस्टेबल विकास दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।पकड़े गए बदमाशों की पहचान विशाल चौधरी निव...