मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: गोविंदपुरी में गुरुवार देर शाम भाजपा पार्षद कृष्ण कुमार वैद के घर में घुसकर दो युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की और परिजनों के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार पार्षद कृष्ण कुमार वैद उस समय घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि दो युवक उज्ज्वल और अक्षय उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही दोनों ने डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पार्षद की पत्नी सरिता, बेटे आर्यन, भतीजे संदीप और बड़े भाई रवि के साथ मारपीट कर दी। पार्षद का आरोप है कि युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की。

घटना की जानकारी घटना की सूचना परिजनों ने कृष्ण कुमार वैद को दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही प...