Meerut News: कंकरखेड़ा में छात्रा से चेन लूटी
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्रा से चेन लूट ली और फरार हो गए। सुभाषपुरी कॉलोनी निवासी छात्रा गुरुवार दोपहर डीवीएवी स्कूल के पास अपने किसी परिचित से मिलने आई थी। परिचित से मिलने के बाद जब वह अपने घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस और कसबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित छात्रा से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.