मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यूपी में एक्सप्रेस-वे एवं हाईवे का जाल बिछाकर सरकार ने औद्योगिक विकास एवं कनेक्टिविटी पर फोकस कर कार्य किया है। मेरठ में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विशेष औद्योगिक गलियारा बसाया जा रहा है। मेरठ की कताई मिल को लेकर भी जल्द फैसला होगा। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों को लेकर वह अगले माह के पहले सप्ताह में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बॉम्बे बाजार की 81वीं वार्षिक साधारण सभा में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी का चैंबर अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, शशांक जै...