Meerut News: ऑल इंडिया स्कूल टूर्नामेंट में 18 टीमों के बीच होगी क्रिकेट की जंग
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से होगा। इसमें 18 टीमें तीन आयु वर्गों में खिताब के लिए जोर लगाएंगी। खास बात यह है कि पहली बार स्कूली क्रिकेट में आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में मुकाबले कराए जाएंगे। टूर्नामेंट अध्यक्ष एवं स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मेरठ में स्कूली क्रिकेट को बेहतर मंच देना और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है। उपाध्यक्ष एवं उप-प्रधानाचार्या प्रभा राव ने बताया कि रंगीन पोशाकों में मैच होने से खिलाड़ियों को क्रिकेट का नया अनुभव मिलेगा। आयोजन सचिव अतहर अली के अनुसार उद्घाटन के दिन 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.