मेरठ, नवम्बर 18 -- Meerut News: आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच मेरठ जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़े और महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के पहले ड्राफ्ट प्रकाशन में जिले में कुल 50,642 नए मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीके सिंह द्वारा जारी विधानसभा क्षेत्रवार आधिकारिक विवरण के अनुसार, एसआईआर के बाद जिले में जहां कुल मतदाताओं की संख्या 21,93,636 थी, वहीं अब एसएसआर के पहले ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद यह बढ़कर 22,44,279 पहुंच गई है। अब मंगलवार से 16 दिसंबर तक एसएसआर की कार्रवाई होगी। इस दौरान नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन की कार्रवाई होगी। डीएम की ओर से मंगलवार को यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्...