मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: माधवपुरम-ब्रह्मपुरी इलाके में बिजली संकट से आक्रोशित लोगों से वार्ता के लिए गुरुवार को एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार समेत बिजली अफसर लोगों के बीच पहुंचे। उमाशंकर पाल के प्रतिष्ठान पर लोगों से वार्ता कर अधिकारियों ने समस्या के समाधान पर चर्चा एवं सुझाव-प्रस्तावों के उपरांत बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नगर निगम उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी-माधवपुरम की बिजली समस्या को लेकर हुई बैठक में एसई मनोज कुमार, एसडीओ अरविंद कुमार, जेई अभिषेक वर्मा ने भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रभारी राकेश शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रद्युम्न त्यागी, नरेन्द्र पोसवाल, सुनील जैन, आयुष गुप्ता एडवोकेट, रणजीत सिंह सेठी आदि के साथ वार्ता की। बिजली समस्या को लेकर विस्त...