मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मेरठ। एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती के लिए कृषि विवि में व्यवस्था कराई गई है। ट्रिपल लेयर सुरक्षा प्लान लागू किया गया है और 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई है। मंगलवार सुबह छह बजे से फोर्स ड्यूटी पर रहेगी, जबकि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। विवि के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी के लिए टीम को लगाया है। सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाहों के खंडन के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू कराया जाएगा। दो अलग-अलग हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें 14-14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुख्ता प्लान तैयार किया गया है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार...