मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर सोमवार को गहमागहमी अधिक होने की संभावना है। सोमवार को भाजपा की ओर से शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल का नामांकन होगा। इसके साथ ही सपा और अन्य प्रत्याशियों का नामांकन भी होने की संभावना है। उधर, कांग्रेस की ओर से अभी नामों की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर रविवार को सूरजकुंड स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत महानगर के सभी पदाधिकारी, कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी आदि...