मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज वसुंधरा तेवतिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय एसओ कर्नल दिनेश सहगल ने किया। मशाल दौड़ से हुई शुरूआत में विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन और विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर खेल भावना और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सौरभ ने 12.56 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला, वंश ने 13.12 सेकंड के साथ दूसरे और अभय 13.95 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वाणी ने 14.18 सेकंड का समय निकालकर बाजी मारी। मार्च पास्ट में वैद्य हाउस ने 100 में से 99 अंक हासिल कर पहला जबकि सुंदरजी हाउस दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक विंग की स्कूल कैप्...