Meerut News: एनसीसी कार्यालय का कर्नल ने निरीक्षण, अभिलेखों का किया ऑडिट
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: बहसूमा कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में सोमवार को एनसीसी कार्यालय के अभिलेखों एवं दस्तावेजों के ऑडिट के उद्देश्य से कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीसी कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया। इसके साथ ही फायरिंग रेंज, परेड ग्राउंड, लेक्चर हॉल तथा एनसीसी से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी स्टाफ ने सभी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए और अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने एनसीसी कैडेटों से संवाद करते हुए उन्हें भारतीय सेना की तीसरी पंक्ति का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.