मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: कंकरखेडा। मेरठ-शामली रोड पर रविवार सुबह करीब 5 बजे स्वाट टीम और कंकरखेड़ा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विपिन के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसके दूसरे साथी लुकमान को दबोच लिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि इन एक अन्य साथी अंकुर चौहान को पुलिस ने देर रात कंकरखेड़ा खिरवा रोड गांव जेवरी के पास से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

लूट की वारदात सीओ ने बताया कि इन तीनों ने 4 सितंबर की शाम कंकरखेड़ा-खिरवा रोड स्थित एटीएम बूथ के अंदर एक वारदात को अंजाम दिया था। एक व्यक्ति एटीएम स...