मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल में गरबा उत्सव मेरठ।सीसीएसयू कैंपस स्थित रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल में महिला अध्ययन केंद्र गरबा उत्सव मनाया गया। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला, प्रो.नीलू जैन गुप्ता एवं अलका तिवारी ने दीप प्रज्जवलन किया। कुलपति प्रो.शुक्ला ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी को प्रेरित किया। वार्डन प्रो.बिंदु शर्मा ने कहा कि छात्रावास केवल रहने और अध्ययन करने का स्थान नहीं बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण, आपसी सहयोग और सामूहिक विकास का भी केंद्र है। गरबा उत्सव में छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया। डॉ.दिव्या शर्मा, डॉ.वंदना राना, नेहा शर्मा, अदिति, प्रिया, निशा, ममता, पूनम, रेखा, बबिता एवं सुनीता सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।नुक्कड़ नाटक ...