मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। शहर के विभिन्न हिस्सों में कुछ एचपी (एचपीसीएल) पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की समस्या आ रही है। मवाना रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप दो दिन से ड्राई है। पंप के कर्मचारियों ने बताया कि वेदव्यासपुरी स्थित डिपो से दो दिनों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पेट्रोलियम कंपनी से जुड़े लोगों का मानना है कि कुछ जगहों पर अचानक बढ़ी मांग, प्रीमियम ईंधन की बिक्री का दबाव या लॉजिस्टिक कारणों से सप्लाई में मामूली देरी है। पिछले कुछ समय से एचपी के पेट्रोल पंपों के ड्राई होने की शिकायत आ रही है। जानकारी के मुताबिक मवाना रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप पिछले दो दिन से ड्राई है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि वेदव्यासपुरी स्थित डिपो से दो दिनों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते दिक्कत आ रह...