मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: रविवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने मवाना नगर की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश के बाद नगर के प्रमुख मार्ग, बाजार और चौराहे जलमग्न हो गए। बारिश थमने के कई घंटे बाद तक भी सड़कों पर पानी जमा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन जलभराव में बंद हो गए, जबकि दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों का जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक जलभराव तहसील रोड, तहसील से पक्का तालाब मार्ग, गुरुद्वारा होली चौक, चौहान चौक, तेलियों वाला कुआं, शास्त्री हॉस्पिटल के आसपास सहित नगर के कई प्रमुख क्षेत्रों में देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कें तालाब का रूप लेती नजर आईं और लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Meerut News: बारिश ने ...