Meerut News: एक्यूआई 381, खतरे में फेफड़े, आ सकता है अटैक भी
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: दीवाली से ठीक पहले बिना आतिशबाजी और पटाखे के ही वेस्ट यूपी में प्रदूषण का बम फट गया है। हवा की धीमी रफ्तार और गिरते तापमान से प्रदूषकों का ग्राफ खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार रात मेरठ का एक्यूआई 381 दर्ज हुआ जो अत्यधिक खराब श्रेणी में है। बीते 24 घंटों में मेरठ सहित अधिकांश स्थान खराब से अत्यधिक खराब श्रेणी में दर्ज हुए। एक्यूआई 399 के साथ गजरौला देश का सर्वाधिक प्रदूषित जबकि 360 एक्यूआई से बागपत दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। हालांकि हवा की रफ्तार बढ़ने से सोमवार चार बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक मेरठ का एक्यूआई 156 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है। मेरठ को यह राहत सिर्फ कुछ ही घंटों में मिली और रात को एक्यूआई फिर से 381 पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Delhi News: प्रदूषण : राजधानी में वाहन व पराली की हिस्सेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.