मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: मेरठ। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने किसानों से अपील की कि वे उर्वरकों और कीटनाशकों का संतुलित उपयोग करें ताकि मिट्टी की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को बचाया जा सके। बैठक में पहुंचे किसानो को पिछले महीने आई 6 शिकायतों के निस्तारण के बारे में बताया गया लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों ने एनएचएआई द्वारा शिकायतों का सही से निस्तारण न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई की शिकायतों को लौटा दिया और निस्तारण सही तरीके से करने के निर्देश दिए। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान, यूरिया की कमी, आवारा पशु, बिजली आपूर्ति से संबंधित 11 शिकायतें दी।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- Bijnor News: ट्रैंच के साथ करें मोटे अनाज की खेती, बढ़ाए आ...