Meerut News: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य 26 को मेरठ में
मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा के भव्य स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा होगी, जिसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि सभा और यात्रा के मेरठ आगमन को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में होने वाली इस महासभा में सभी वर्गों और समुदायों के प्रमुख संत-महात्मा एक ही मंच पर विराजमान होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है। मंच के माध्यम से संत रविदास जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.