मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: अहमदाबाद गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर दो युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। साइकिल की चेन से उसपर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। देवदत्त निवासी रथेड़ी, मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी बहन अहमदाबाद गांव में रहती है। वह कांवड़ यात्रा के दौरान बहन से मिलने के लिए गांव आया था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उससे 200 रुपये उधार लिए थे। मंगलवार सुबह वह दोबारा बहन के घर पहुंचा। शाम करीब साढ़े तीन बजे उसने आरोपी युवक से उधार दिए रुपये वापस मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान युवक ने साइकिल की चेन से उसपर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग...