मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: मवाना रोड पर डिफेंस कॉलोनी निवासी उद्योगपति आशुतोष भल्ला के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुक जितेंद्र, नौकरानी रोशनी समेत जितेंद्र की बहन और पूर्व जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर प्रेसवार्ता कर चोरी का खुलासा किया। बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी आशुतोष भल्ला शहर के बड़े उद्योगपति और स्पोर्ट्स कारोबारी है। इनकी मां रेखा भल्ला को सोमवार दोपहर कोठी में ही नौकरानी रोशनी ने नींद की गोलियां मिलाकर चाय पिला दी और तिजोरी साफ कर दी। इसके बाद घर के पिछले वाले गेट को खोलकर रोशनी नकदी और जेवरात का बैग लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने खुलासे के लिए आठ टीमों को लगाया। पुलिस ने सबसे पहले रोशनी को कानपुर में प्रेमी नीरज के पास से...