मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को हिंदी विभाग की ओर से छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए गए। आंतरिक परीक्षा, अनुशासन, क्विज, पद गायन और पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोनिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए। खुशी, रूपा मरियम, अजरा, कोमल, अक्षा और प्रियंका ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल ने छात्राओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने और निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और अनुशासन सफलता की राह आसान बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एएनडी कॉलेज : सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...