मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की रोड पर जेल चुंगी से ई-रिक्शा में प्रेमिका के साथ मारपीट कर रहे युवक ने सर छोटूराम कॉलेज के गेट के पास सभी हदें पार कर दीं। आरोप है कि युवक ने ई-रिक्शा में बैठी युवती को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार की चपेट में आने से युवती बाल-बाल बची। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटा। इस दौरान आरोपी मौका पाकर भाग निकला। कार की चपेट में आने से बची युवतीसर छोटूराम कॉलेज के गेट के पास जब आरोपी ने युवती को ई-रिक्शा से धक्का दिया तो युवती सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान वह एक कार की चपेट में आने से बची। बाद में लोगों ने घायल युवती को ई-रिक्शा से उसके घर भिजवा दिया। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर न...