मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: ई-रिक्शा से घर लौट रही शिक्षिका के बैग से करीब 20 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़िता ने साथ सफर कर रही एक महिला पर नकदी निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तगायान मोहल्ला निवासी पूनम रानी पत्नी आवेश कुमार गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। उनके अनुसार रिक्शा में पहले से एक महिला सवार थी। रास्ते में महिला ने मौका पाकर उनके बैग से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद आरोपी महिला बीच रास्ते में ई-रिक्शा से उतरकर चली गई। घर पहुंचने पर शिक्षिका ने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत सरधना थाने पहुंचकर घटना की तहरी...