मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: नगर पालिका परिषद सरधना की ईओ दीपिका शुक्ला ने मंगलवार को चर्च रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय कदीम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था के साथ ही शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईओ ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्षों, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रसोईघर और खेल मैदान की साफ-सफाई देखी। उन्होंने सफाई नायकों को नियमित सफाई और चूना छिड़काव कराने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय के आसपास नालों की तत्काल सफाई कराने के लिए नाला सफाई टीम को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, यूनिफॉ...