मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में चोरों ने रविवार रात बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर एक तोला सोने व 750 ग्राम चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए। घटना का पता सोमवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता वकीला ने बताया कि चोरी गए आभूषणों में दो माह पूर्व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी शामिल हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के कीमती सोने-चांदी के जेवर भी अलमारी में रखे थे, जिन्हें बदमाश ले गए। यह भी पढ़ें- Meerut News: इस्लामाबाद में मकान से लाखों के आभूषण चोरी चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कि...