Meerut News: इलाज के नाम पर सात हजार मांगने का आरोप लगाया
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार ने रात में दो लोगों पर सात हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। तीमारदार का आरोप है कि शिकायत करने पर ऑपरेशन प्रभावित करने की धमकी भी दी गई है। मामले में मरीज के भाई प्रद्युम्न शर्मा ने कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर तत्काल जांच और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की है। भर्ती मरीज के मौसेरे भाई प्रद्युम्न ने बताया कि उसकी बहन सुनीता शर्मा फीमेल सर्जरी वार्ड के बेड नंबर 39 पर भर्ती हैं। उनकी पित्त की थैली में स्टोन है और ऑपरेशन होना है। आरोप है कि एक सितंबर की रात करीब 11:30 बजे दो व्यक्ति मरीज के पास पहुंचे और दवा देने के नाम पर सात हजार की मांग की। मरीज ने फोन कर इसकी जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद प्रद्युम्न ने एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.