मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई और खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने बेटी को काफी समझाया, लेकिन उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। आखिरकार परिजनों को उसकी बात माननी पड़ी। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की करीब तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर दिल्ली निवासी युवक से संपर्क हुआ। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। थाना पुलिस ने बताया गया कि 27 अक्तूबर को युवती ...