Meerut News: इंद्रप्रस्थ मंडप के पास पलटी कार, नोएडा से लौट रहा युवक गंभीर घायल
मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मवाना-मेरठ मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। नोएडा से अपने घर लौट रहे युवक की कार इंद्रप्रस्थ मंडप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कई पलटे खाने के बाद कच्चे रास्ते में जा रुकी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम ठिकोली निवासी प्रिंस चौहान पुत्र सुखवीर सिंह हुंडई कार से नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार इंद्रप्रस्थ मंडप के पास पहुंची, तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत संतुलन बिगड़ते ही कार सड़क से नीचे उतरकर कच्चे रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.