Meerut News: आवारा पशु भगाने को लेकर विवाद, चाकू से ताबड़तोड़ हमला
मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में आवारा पशुओं को भगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दो भाइयों पर चाकू, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित जगदीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उनके घर के सामने कुछ आवारा पशु घूम रहे थे। उनका बड़ा बेटा निशांत कुमार पशुओं को भगाने लगा। इसी दौरान मोहल्ले का गौरव पुत्र ब्रह्मपाल मोटरसाइकिल से वहां से निकला। किसी बात को लेकर गौरव और निशांत के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गौरव ने अपने भाइयों जितेंद्र, रोहित और गुड्डू, पिता ब्रह्मपाल समेत परिवार के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.