Meerut News: आवारा कुत्तों का आतंक, छह लोगों को काटा
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। गांव जेवरी निवासी 60 वर्षीय विजेंद्र नाई की दुकान पर जा रहे थे। पीछे से एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। इसी गांव के 20 वर्षीय नितिन पुत्र सोनू पर भी कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, अशोकपुरी निवासी सिमरन, श्रद्धापुरी निवासी दृष्टि और नगला ताशी रामपुरी कॉलोनी निवासी सुरेश को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। विशु पुत्र रविंद्र भी कुत्ते के हमले में घायल हो गया।घायलों को परिजनों ने कंकरखेड़ा दांतल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी को रेबीज के इंजेक्शन लगाए। दांतल सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि उनके अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.