मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ। कुत्ता काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में वार्ड 64 पटेल नगर और वार्ड 74 छतरी वाले पीर के पास एक पागत कुत्ते ने 10 से 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें पांच और तीन वर्ष के दो बच्चे भी हैं। जलीकोठी निवासी शाहिद ने बताया कि मंगलवार, बुधवार को पागल कुत्ते ने दानिश, अब्दुल्ला, उबेद, साइन, अजहर और इरफान व हमजा को काट लिया। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। कुत्ते के पागल होने की जानकारी पर लोग घबरा गए। घायलों ने एंटी रैबीज वैक्सीन और एंटी सीरम वैक्सीन की डोज जिला अस्पताल में लगवाई। वहीं बुधवार शाम पागल कुत्ता जली कोठी के पास मरा मिला। कुत्ते के हमले की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया。

बंदरों का हमला उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंदरों का हमला, छात्रा घा...