मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मैदान पर चल रहे आरएलडी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में शनिवार को खेले गए पांचवें और छठे मुकाबले में चौधरी सुपर किंग्स और आरडी 75 हापुड़ ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में चौधरी सुपर किंग्स के कप्तान कपिल चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 161 रन बनाए। रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकुमार रॉयल्स की टीम कप्तान राजकुमार सिंह के नेतृत्व में 69 रन पर ही सिमट गई। इस तरह चौधरी सुपर किंग्स ने 92 रन से मुकाबला अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: छठे दिन बल्लेबाजों का रहा जलवा, नालंदा और रेनबो स्कूल विजयी शानदार प्रदर्शन के लिए रविंद्र को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच के पुरस्का...