मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: गंगानगर। कृष्णा एन्क्लेव में महिला अधिकारी के घर में हुई आभूषण चोरी में पुलिस ने तीसरे दिन मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस तीन दिनों से हलवाई व महिला से पूछताछ में जुटी हुई थी। वहीं महिला ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर सही जांच की मांग की है। रजपुरा चौकी क्षेत्र की कृष्णा एनक्लेव में महिला अधिकारी वर्षा ने कुछ दिनों पूर्व मकान खरीदा है। 12 अक्टूबर को मकान का गृह प्रवेश कार्यक्रम था। कार्यक्रम में गोंडा अलीगढ़ निवासी वर्षा का भाई विवेक सारस्वत अपनी पत्नी ललितेश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ। घर में एक हलवाई व महिला खाना बनाने के लिए पहुंची थी। सुबह के समय परिवार के लोग एवं रिश्तेदार कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने के लिए चले गए। जबकि हलवाई व महिला मकान की छत पर खाना बना रहे थे। इसी बीच विवेक क...