मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आठ सितंबर को पेरिश डे समारोह का आयोजन किया जाएगा। मैरियन परिवार की ओर से आयोजित समारोह की शुरुआत शाम 5:30 बजे पवित्र यूखरिस्त के साथ होगी। कार्यक्रम को लेकर चर्च परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच विश्वास, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए फेलोशिप मील की व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने ...