मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: जिला एथलेटिक संघ की ओर से होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। पहले यह प्रतियोगिता पांच सितंबर को होनी थी जिसे किन्हीं कारणों से आगे बढ़ा दिया गया। अंडर-14 से लेकर ओपन वर्ग तक के खिलाड़ी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित राज्य स्तरीय जूनियर, अंडर-23 और सीनियर प्रतियोगिताओं की तैयारियों के क्रम में किया जा रहा है। जिला प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-23 औ...