मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने के लिए बुधवार से शहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की ऐतिहासिक और भव्य शुरुआत होगी। भाजपा की ओर से शहर के सभी 90 वार्डों में करीब एक लाख तिरंगे फहराने की व्यापक व्यवस्था की गई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया को तिरंगा यात्रा का महानगर संयोजक बनाया गया है। बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महानगर के प्रत्येक मंडल में सभी महापुरुषों की मूर्तियों को स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य रूप से शहीद स्मारक पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सुबह 10 बजे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह भी पढ़ें- 1.63 लाख तिरंगा वितरित कर रहा निगम वहीं कचहरी के सामने अंबेडकर मूर्ति पर मेयर ...