मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हस्तिनापुर वन रेंज के तहत विदुर वन ब्लॉक के आरक्षित क्षेत्र में पेड़ों को आग लगाकर सुखाने और नष्ट करने के प्रयास में वन विभाग ने एक आरोपी पर 1.5 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संजय पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी मुरादनगर जिला गाजियाबाद ने आरक्षित वन क्षेत्र में लगे एक नीम और एक शीशम के पेड़ के तनों में आग लगाकर उन्हें सुखाने और नष्ट करने की नीयत से आग लगा दी थी। आरोपी ने इसके साथ ही पेड़ों की छाल छीलने, जड़ों के पास से मिट्टी हटाने और अवैध रूप से उनकी छंटाई करने जैसी हरकत भी की थी।

वन विभाग की कार्रवाई और जुर्माना मामले की जानकारी मिलते ही...